Posts

राजस्थान क्यो उपेक्षित हैं।

 खम्मा घणी जय माताजी की, आज हम इस ब्लॉग में राजस्थान की वास्तविकता और देश के पटल पर राजस्थान का क्या मान और सन्मान और क्या आज तक मिला और क्या राजस्थान ने देश के निर्माण में अपना योगदान दिया। मैं आज बहुत व्यथित हूँ। जब सुनता हूँ कि राजस्थान की भाषा मान्यता पयार्प्त नही हैं।  आज देश को आजादी मिले 73-74 साल हो गए। देश के सभी राज्यो की अपनी अपनी मान्यता प्राप्त भाषा हैं। सभी राज्यो में अपनी अपनी भाषा का विकास और विचार पूर्ण और सदैव विकसित हैं।  पंजाब,महाराष्ट्र,केरल,ओडिशा,बंगाल,गुजरात,द्रविड़,उत्कल,बिहार,उत्तर प्रदेश व अन्य सभी राज्यो में अपना अपना रंग और राग हैं। मान्यता प्राप्त भाषा हैं। अपने अपने राज्यो की फ़िल्म निर्माण से लेकर साहित्यिक प्रगति हैं। जिसके बल पर करोड़ो लोगो को रोजगार से जुड़े हैं। प्रत्येक राज्य की भाषा को राज्य की शिक्षा व स्कूलों से जुड़ी हैं।  राज्य सरकारों में राज्य की भाषा की मान्यता के कारण आज देश के अन्य राज्य प्रगति के पथ पर लगातार अग्रसर हैं। फिर ऐसा क्या कारण हैं कि राजस्थानी भाषा को मान्यता नही मिल रही हैं। जबकि देश आज आजादी से लेकर इस क्षण तक ल...